सारण :जयप्रकाश विश्वविद्यालय में अभाविप का आमरण अनशन शुरू
#संजय कुमार पाण्डेय

छपरा (वि वि)
जय प्रकाश विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता, भ्रष्टाचार, लंबित परीक्षाओं, शैक्षणिक कैलेंडर का पालन न होने व छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित न होने जैसे विभिन्न समस्याओं को लेकर आज दिनाँक 29 जनवरी 2018 से अभाविप के कार्यकर्त्ता आमरण अनशन पर बैठ गए।

अनशन पर बैठे अभाविप जयप्रकाश विश्वविधालय प्रमुख आशुतोष कुमार, विभाग प्रमुख सह सीनेट सदस्य अखिलेश माँझी, जिला संयोजक रवि पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अंकित सिंह, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शर्मा, ने यह कहा कि जब तक नामांकित सभी छात्रों का पंजीयन, लंबित परीक्षाओं की तिथि एवं छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं कि जाती तब-तक यह आमरण अनशन चलता रहेगा।
अनशनकारी कार्यकर्ताओं के समर्थन में मुख्य रूप से विवि संयोजक रितेश रंजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वंशीधर कुमार, नगर मंत्री प्रतीक कुमार, नगर सह मंत्री अपूर्व भारद्वाज ,हर्ष वर्धन सिंह ,विष्णु शरण तिवारी ,जयनंदन पंडित ,अमित कुमार ,जिला छात्रा प्रमुख सुस्मिता श्रीवास्तव ,नगर छात्रा प्रमुख शिवांगी कुमारी ,महिला कॉलेज अध्यक्ष प्रियंका सिंह ,रश्मि सिंह ,अपराजिता सिंह ,आनन्द कुमार ,राजा कुमार ,राहुल ,दीपक मदेशया ,सोनपुर नगर महामंत्री बीजेपी जयंत कुमार ,रंजन यादव जिला मीडिया प्रभारी भाजपा समेत सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




Recent Comments