बिहार विधान परिषद में मतदान का अधिकार नहीं मिलने से सरपंच संघ नाराज,किया बैठक

तरैया(सारण)।23.01.2020 :

बिहार विधान परिषद चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं मिलने से पंच और सरपंच नाराज है।जिसको लेकर प्रखंड सरपंच संघ की एक बैठक माधोपुर में प्रखण्ड अध्यक्ष नितेश सिंह की अध्यक्षता में हुआ।जिसमें सरपंच संघ के प्रवक्ता रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय ने कहा कि अगर हमें विधान परिषद में मतदान का अधिकार सरकार नहीं देती है तो तरैया के पंच और सरपंच चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करेंगे। सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने कहा कि प्रखण्डवार सभी सरपंच के साथ बैठक कर आगे के आन्दोलन की रणनीति तैयार की जा रही है।अब सरकार हमें मतदान का अधिकार नहीं देकर हमारे साथ भेदभाव कर रही है।हम लोग माँग करते है कि वार्ड सदस्यों जैसे पंच और सरपंच को भी विधान परीषद में मतदान का अधिकार दिया जाय।बैठक में सरपंच संघ के संरक्षक सुनील कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष शत्रुध्न सिंह,जिलाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह,संतोष राय, सरपंच ललन राम,विगन राय, उमेश सिंह, प्रेमचन्द शर्मा,कन्हैया मांझी, टुनटुन प्रसाद,अमनौर पैगा के सरपंच बिजेन्द्र राय, मुकेश कुमार बिक्कू सहित अन्य मौजूद थे।