
दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।स्थानीय थाने के सरायबक्स गांव के एक ट्रक चालक की मौत गुजरात के भुज मुंद्रा मेें हो गई।मृतक अखिलेश राय(35) भेल्दी थाने के सरायबक्स गांव के फुलेना राय का पुत्र बताया जाता है।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के सरायबक्स गांव के फुलेना राय का पुत्र अखिलेश राय गुजरात के भुज जिले के मुंद्रा में ट्रक चलाता था।परिजनों ने बताया कि 1जुलाई को कुछ लोगों ने उसके साथ मार-पीट कर उसकी हत्या कर दी।मुन्द्रा पुलिस ने रंगोली टी प्वाइंट स्थित पार्किंग के झाड़ी से शव को बरामद किया।परिजनों ने मुंद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है।शव का पोस्टमार्टम होने के बाद गुजरात के कच्छ भुज से शनिवार को एम्बुलेंस से मृत अखिलेश राय का शव भेल्दी थाने के सरायबक्स गांव में पहुंचते ही परिजनों मेें रून्दन-क्रन्दन मच गया।पति का शव देखते ही पत्नी सुमित्रा देवी अचेत होकर गिर पड़ी।वहीं मृतक का मासूम पुत्र अंकुश कुमार, लव कुमार व पुत्री अनुष्का कुमारी के आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीें ले रहा था।




Recent Comments