इसुआपुर(सारण)।
प्रखंड के 95 स्कूलों के बच्चों को पिछले तीन महीने से एमडीएम का चावल तथा एनआईसी की राशि नहीं मिल रही है। जिससे बच्चों तथा उनके अभिभावकों में विभाग के प्रति असंतोष व्याप्त है। सूत्रों के अनुसार प्रखंड में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय सहित 95 बुनियादी विद्यालयों में लगभग 20 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। जिन्हें प्रतिदिन वर्ग 1 से 5 तक के प्रत्येक बच्चे को 100 ग्राम चावल तथा लगभग 5 रुपया खाना पकाने की लागत वहीं कक्षा 6 से 8 तक के प्रत्येक बच्चे को 150 ग्राम चावल तथा लगभग 8 रुपया खाने पकाने की लागत लाभुक बच्चों को देना है। बच्चों या उनके अभिभावक को चावल तथा उनके खाते में राशि भेजनी होती है। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते पिछले 3 महीने से बच्चे सरकार के इस लाभकारी योजना से वंचित हैं। इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से संपर्क नहीं हो सका है।