
मांझी(सारण)। महम्मदपुर में सावन माह की समाप्ति पर जगत कल्याण के उद्देश्य से महम्मदपुर गांव स्थित माता मसान माई के मंदिर परिसर में 24 घण्टे के अखंड महिला अष्टयाम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जुटी महिलाओं के हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, करे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे के लयबद्ध मधुर स्वर गूंज रहे थे। दृश्य काफी अद्भुत एवं वातावरण पूरी तरह से भक्तिपूर्ण था। समापन के दौरान बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। अष्टयाम का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया गया।




Recent Comments