पानापुर (सारण) प्रखंड क्षेत्र के धेनुकी गांव निवासी हरेन्द्र सिंह को सारण जिला जदयू का महासचिव मनोनीत किया गया है ।पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर द्वारा इस संबंध में निर्गत पत्र के माध्यम से कहा गया है कि आपकी कार्यक्षमता को देखते हुए पार्टी ने आपको महासचिव के पद पर मनोनीत किया है ताकि आप जनसेवा का काम पार्टी हित में करते रहें।श्री सिंह के महासचिव मनोनीत किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना,भाजपा के जिला  प्रवक्ता मनोज कुमार गिरि, प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद अकेला, वीरेंद्र  सिंह, अनिल सिंह, रणविजय सिंह,अरुण कुमार सिंह,बबलू सिंह,परशुराम ठाकुर समेत अन्य लोगों ने पार्टी के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह राठौर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।