एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की चिकित्सीय व्यवस्था :-संचालक। 

पानापुर (सारण )प्रखंड के ने बेलौर बाजार स्थिति आरएएम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आरएम हांस्पिटल का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बेलौर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया डा. सुनील कुमार यादव ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित मुखिया ने कहा कि सुदूरवर्ती इलाके में राधा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित आरएम पब्लिक स्कूल वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में आरएम हास्पिटल की शुरुआत यहां के ग्रामीणों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने अहा कि पानापुर जैसे सूदूरवर्ती क्षेत्र में चिकित्सा ब्यवस्था का घोर अभाव  है। ऐसे में इस अस्पताल को खुल जाने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। वही संचालक बालदेव राय ने कहा कि हम शुरु से ही इस क्षेत्र विकास को लेकर सतत प्रयत्नशील है। चिकित्सा ब्यवस्था की कमी को देखते हुए हमारा प्रयास है कि लोगों को एक छत के निचे सुलभ तरीके से सभी तरह तरह चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो। उद्घाटन के मौके पर डा. परमानंद यादव, डा. एसके यादव सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित थे।