210 बोतल शराब के साथ दो तस्कर व एक चौकीदार धराया
# हेमन्त कुमार/ मांझागढ़ (गोपालगंज) :
मांझा थाने की पुलिस ने छवही पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी कर दो तस्कर तथा एक चौकी दार को गिरफ्तार कर लिया। मांझा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि छवही पेट्रोल पंप के समीप शराब की बिक्री की जा रही है। उक्त सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ छवही पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे। जैसे ही तस्कर पुलिस वैन को देखते भागने लगे। जिन्हें पुलिस बल के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं गिरफ्तार तस्करों के पास से 210 बोतल शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर जादोपुर थाना क्षेत्र के खवाजेपुर गांव के रहने वाले जलनधर राय, चौकी दार बताया जाता है राहुल कुमार सिंह, दीपू कुमार सिंह को तस्कर के रूप मे पहचान किया गया है। तीनो तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




Recent Comments