बिदूपुर-बेलवरण के साथ हुई मां दुर्गा की पूजा।
बिदुपुर (वैशाली) : बिदूपुर के प्राचीन पूजा स्थल बड़ा दुर्गा मंदिर व कई पूजा स्थानों में बेलवरण हुआ। बेल के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की गई। परम्परागत वाद्य यंत्रों से माँ का स्वागत किया गया। 95 वर्ष से हो रही पूजागुमला जिला के बड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में सदियों से माँ दुर्गा की पूजा की जा रही है। शुरु से चलती आ रही परम्परा के अनुसार षष्ठी पूजा के दिन एक पुराने बेल पेड़ की पूजा कर माँ का आह्वान किया जाता है। सोमवार को भी पूरे विधि विधान के साथ उसी पेड़ की पूजा की गई। पूजा में पूजा समिति के सभी सदस्य शामिल हुए। पूजा समिति के सचिव की माने तो इस तरह से माँ का आह्वान करने की परम्परा उनके बुजुर्गो से मिली है। जिसे वे निभा रहे हैं। इससे पूरे जिला के कल्याण की कामना की जाती है। वरिष्ठ पुरोहित आचार्य की माने तो मां का आह्वान करने के लिए बेल का पेड़ सबसे शुभ माना जाता है। इस पेड़ के नीचे पूजा कर माँ को बुलाना काफी शुभ माना जाता है। इसका वर्णन हमारे पुराने धार्मिक ग्रंथों में भी वर्णित है।