
मढ़ौरा।
राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता दिवस पर स्कूली बच्चों ने स्लोगनों लिखी तख्तियों के साथ एसडीओ कार्यालय से जागरुकता रैली निकाली। रैली को एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने रवाना किया अौर खूद भी साथ साथ चले अौर जागरुकता नारे लगाये । सोमवार को मतदाता जागरुकता कें लिए स्लोगन लिखी तख्तियों कें साथ स्कूल की छात्र छात्राओं ने रैली निकाल नगर क्षेत्र का भ्रमण किया और रैली अनुमंडल कार्यालय से निकल कर मढ़ौरा बाजार तक पहुंची। बच्चों ने आम लोगों से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की । इसके साथ अठारह साल कें युवा व युवती से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने कें लिये आगे आने का आहवान किया । ज्ञात हो कि चुनाव आयोग की निर्देश कें आलोक में सभी प्रखंडो में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा हैं।आम लोग अधिक से अधिक जागरूक हो और अपने मत के महत्व को समझे और मतदान प्रक्रिया में भाग ले । मतदाता वोट देने में आलस्य को छोड़ भयमुक्त वातावरण में मतदान केंद्र तक जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस मौके पर डीसीएलार रविशंकर शर्मा, बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, शिक्षक प्रमोद सिंह, प्रभारी, एमओ विकास रंजन, हेडमास्टर संजय शर्मा, शिक्षक उमेश गुप्ता, मनोज कुमार, समेत दर्जनों की संख्या में स्कूली बच्चें शामिल थे।




Recent Comments