दुस्साह स:घर के बरामदे से रात्री में अज्ञात चोरों ने बाइक चुराई
तरैया(सारण):27.08.2018।
थाना क्षेत्र के बेलहरी गाँव मे रविवार की रात्री अज्ञात चोरों ने घर के बरामदे से एक बाइक चोरी कर ली है।इस सम्बंद में उक्त गाँव निवासी दीपक कुमार राय की पत्नी कुसुम देवी ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता ने बताया कि गाड़ी घर के बरामदे रविवार की रात्री 11 बजे तक खड़ी थी।परिवार के सभी लोग 11 बजे रात्री के बाद भोजन करके सो गये।जब रात्री करीब एक बजे नींद खुली तो गाड़ी बरामदे से गायब था।