सारण :मुखिया पति को मारने आये कुख्यात अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया , बाल-बाल बचे मुखिया पति
सारण :मुखिया पति को मारने आये कुख्यात अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया , बाल-बाल बचे मुखिया पति
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर के अपहर पंचायत के मुखिया रेखा देवी के पति विजय मांझी को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने पहुंचे अपराधियों को मुखिया पति के हो हल्ला की अवाज सुन ग्रामीणों ने धर दबोचा।जहां उसकी जमकर धुनाई की गई। तथा अमनौर पुलिस के हवाले किया। पकड़ा गया अपराधी भेल्दी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का पंकज सिंह उर्फ मुरारी सिंह बताया गया है। अमनौर पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी कुख्यात है आधा दर्जन से अधिक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे ईलाज हेतु अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। पुलिस की सुरक्षा में छपरा सदर अस्पताल भेजा गया। सुचना मिलने के बाद मौके पर मढौरा एडीशनल एसपी अशोक कुमार सिंह पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गए। पकड़ा गया अपराधी के पास से एक देशी राइफल बरामद किया गया है।





Recent Comments