सारण :हनुमान लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा मे भक्तो निकाली भव्य कलश यात्रा
गड़खा से मुरारी बाबा 
गड़खा /सारण 
गड़खा प्रखण्ड के कसिना गांव में शुक्रवार को हनुमान लल्ला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कलश यात्रा श्रीधर बाबा के परम् प्रिय शिष्य मुरारी स्वामी के नेतृत्व में निकली गई, जिसमे सैकड़ो महिला और पुरुष हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल से चल कर कसिना , खदाहा, मीनापुर, जिगना, पंचभीरिया आदि गांवो से होते हुए डोरीगंज बंगाली बाबा के घाट गंगा तट पहुँची जहाँ आचार्य सियाराम दास जी एवम जन्मेजय जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी श्रद्धालुओं के कलश गंगा जल भरवाया।
उसके बाद समेलपुर, मीरपुर जुआरा, हेमन्तपुर होते हुए मंदिर परिसर में पहुँची जहाँ मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के विधि शूरू हुई।  शनिवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवम 24 घण्टा के अखण्ड अष्टयाम प्रारम्भ होगी। 
मौके पर शोभनाथ राय, राज नाथ राय हरेंद्र राय शिलानाथ राय, रामचन्द्र राय, नागा राय, रंजीत कुमार, राकेश राय सूरत राय, रामबाबू राय दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।