
ऑफिस खोल नौकड़ी के बहाने ठगी कर रहा था एनजीओ ,एसडीओ ने छापा मारा तो मामला आया सामने
⏩ एसडीओ ने ऑफिस मकान सील कर करवाई का दिया आदेश I
⏩ एनजीओ के झांसे में फस चुके थे दर्जनों युवा I
मढ़ौरा( सारण)
नगर के मुख्य बाजार के पास ऑफिस खोलकर नौकरी देने के नाम पर बेरोजगार युवा से एक एनजीओ के ठगी करने का मामला सामने आया है I फर्जी विज्ञापन से भ्रमित कर नौकरी देने के बहाने अवैध रूप से रूपए का उगाही का मामला देख एसडीओ भरक गये I इस दौरान एनजीओ संचालक नौकरी देने से जुड़ी बिभागीय निर्देश का कोई कागजात नहीं दिखा पाया एसडीओ ने मढ़ौरा सीओ को एनजीओ का ऑफीस और मकान सील कर संचालक सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया है I मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ संजय कुमार राय को स्थानीय बाजार में एक एनजीओ के द्वारा ऑफिस खोलकर पंचायत और प्रखंड में 15-20 हजार की नौकरी देने और इसके एवज में 30 हजार वसूलने की एक गुप्त सुचना मिली थी Iइसके अधार पर मुख्यालय स्थित गूड लाइफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेन्ट सोसायटी नाम के एनजीओ कार्यालय मे छापामारी की गई । छापामारी के लिए बनाये गए दल में स्थानीय बीडीओ बीबी पाठक, प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुस्पेंदु भी शामिल थे ।जांच के दौरान एनजीओ के कार्यालय मे कई युवक एवं युवती बेरोजगार युवकों को नौकरी की झांसे देकर काउंसिलिंग कर रहे थे । जांच और पूछताछ मे बड़ी जलसाजी का मामला प्रतीत हुआ तो एसडीओ ने मजिस्ट्रेट के देखरेख मे कार्यालय को सील करने का आदेश दिया ।कार्यालय मे उपस्थित एनजीओ के तथाकथित सचिव राजू कुमार अधिकारियों को एनजीओ के निबंधन से सम्बन्धित कागजात नहीं दिखा पाये ।वही मौजूद युवा ने नौकड़ी के नाम पर बेरोजगार युवक एवं युवतियों को तीस हजार से लेकर पैतालिस हजार की मांग व वसूली की बात भी कही I
मकेर का है संचालक पहले से भी है ठगी का आरोप
एनजीओ संचालक जिले के मकेर मधवलनिवासी राजू कुमार बताया गया है I मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में भी उसने एक एनजीओ के सहारे मकेर में लोगों को चिकित्सा सुविधा देने के नाम पर 50 रूपए लेकर एक हेल्थ कार्ड बनाया था I बाद में राशि वसूल कर चंपत हो गया था I
एनजीओ के नाम में बिहार गवर्मेन्ट का नाम जोड़कर कर रहा था ठगी
एजीओ संचालक ने अपने नाम के साथ बिहार गवर्मेन्ट का नाम जोड़ रखा था I इससे बेरोजगार युवा सरकारी संविदा के नौकरी का भ्रम होने लगा था I इससे भ्रमित होकर पहले तो युवा 50 रूपए में 100 रूपया का ड्राफ्ट लगाकर आवेदन कर लिए I बाद में उनकों नाम के लिए इंटरव्यू के लिए कॉल किया गया I फिर उनसे नियुक्ति पत्र के लिए 30 हजार की मांग की गई I उन्हें यह भरोसा दिलाया गया कि नियुक्ति के बाद 20 दिन की ट्रेनिंग होंगी उसके बाद उन्हें सैलरी मिलने लगेगी I
मार्च में ही बनाया एनजीओ और अप्रैल में बाटने लगा नौकड़ी
संचालक राजू कुमार ने इसी साल मार्च महीने में ही एनजीओ बनाया था I एनजीओ में अपनी भाभी गूंजा देवी को अध्यक्ष बनाकर खुद उसका सचिव बन गया था I एनजीओ के गठन के तत्काल बाद से ही उसने ठगी का प्लान कर लिया और मढ़ौरा में एक ऑफिस डाल नौकड़ी के नाम पर रुपया ठगी करनी शुरू कर दी I
बेरोजगार युवा का काउंसलिंग पूरा कर आज से करना था रूपया वसूली
उक्त एनजीओ में नौकड़ी के लिए काउंसलिंग करा चुके बेरोजगार युवा से प्रखंड नियंत्रक और पंचायत नियंत्रक पद पर चयन की बात कही गई थी I उनसे रविवार और सोमवार को 30 हजार रूपया जमा करा देने को कहा था I नौकरी के लिए परेशान कई युवा उसके झांसे में आकर रूपए जमा भी करा दिए थे I वही कई युवा रूपए जमा करने पहुंचे थे इसके पहले ही प्रशासन पहुंच गई जिससे वे ठगी से बच गये I
साभार – संजीव कुमार ( दैनिक भास्कर -मढ़ौरा )




Recent Comments