सारण का एक बच्चा लिक्ष्वी एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करते लावारिस हालत मेंं मऊ मेंं मिला
#सुरक्षा के ख्याल से उप निरीक्षक ने बच्चे का सुर्पुदगीनामा बनाकर रेलवे निगरानी तंत्र वाराणसी कों सौंपा ।
#बच्चे ने अपना नाम विवेक गुप्ता पुत्र स्व रत्नेश कुमार गुप्ता निवास स्थान ग्राम –रेवाड़ी ,थाना- कोपासमौता जिला- छपरा बिहार बताया ।

वाराणसी 13 सितम्बर, 2018: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं उन्हें बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के रेलवे सुरक्षा बल उप निरीक्षक ज़ियाउल इस्लाम जो गाड़ी संख्या 14005 अप लिक्ष्वी एक्सप्रेस को भटनी से स्कोर्टिंग करते हुए वाराणसी आ रहे थे मऊ जंक्शन पहुंचे थे । गाड़ी सं 14005 लिक्ष्वी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 1 में एक बच्चा लावारिस हालत में मिला। पूछताछ करने पर की कहाँ से आये हो कहाँ जाना है बच्चा कुछ जवाब नहीं दे पा रहा था । उप निरीक्षक द्वारा ने उसे ढाँढस बंधाते हुए पूछा तो बच्चे ने अपना नाम विवेक गुप्ता पुत्र स्व रत्नेश कुमार गुप्ता निवास स्थान ग्राम –रेवाड़ी ,थाना- कोपासमौता जिला- छपरा बिहार बताया । उसके परिजनों के बारे में पूछा गया किन्तु वह कुछ बता नहीं सका किसी का नंबर भी नहीं जानता है । बच्चे की सुरक्षा और परिजनों के इंतजार के लिए बच्चे का सुर्पुदगीनामा बनाकर रेलवे सुरक्षा बल /निगरानी तंत्र/वाराणसी में जितेंद्र कुमार सिंह को सौप दिया गया।




Recent Comments