जयप्रकाश विश्वविद्यालय : स्नातक-2 की परीक्षा में तीन केंद्रों के बदले गए केंद्राधीक्षक

#संजय पांडेय/ छापरा (24अगस्त19) : जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही स्नातक पार्ट 2 की परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तीन परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को बदलते हुए तीनों पर नए केन्द्राधीक्षक की नियुक्ति की गई है । इसमें राम जयपाल महाविद्यालय पर डॉ हरीश चंद्र, गंगा सिंह महाविद्यालय डॉक्टर केदारनाथ एवं जय प्रकाश महाविद्यालय पर अजीत तिवारी को केन्द्राधीक्षक बनाया गया है। बताते चले कि शनिवार के परीक्षा के दौरान जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा चोरी रोकने के लिए उड़नदस्ता दल विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा करने के लिए निकले थे इसी दरमियान कुछ असामाजिक तत्वों ने उड़नदस्ता दल के टीम से अमर्यादित व्यवहार किया। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलानुशासक एमपी चौरसिया, कुलसचिव डॉ रविंद्र नाथ सिंह, एवं विश्वविद्यालय के पीआरओ केदारनाथ के सम्मिलित टीम को यह आदेश निर्गत किया कि जिलाधिकारी साण एवं जिला पुलिस कप्तान सारण को परीक्षा संबंधी सारी जानकारियां उपलब्ध कराई जाए तथा परीक्षा केंद्रों से असामाजिक तत्वों को दूर हटाने का कार्य किया जाए ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराई जा सके।