बेतिया – बगहा:–जन वितरण प्रणाली दुकानदार की मनमानी या लापरवाही
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बगहा नगर के वार्ड नंबर 35 तेलिया टोला रतन माला पुअर हाउस नौका टोला एवं खलवा टोला के जन वितरण प्रणाली दुकानदार की खूब चल रही अपनी मनमानी इस वार्ड नंबर 35 के 4 गांव टोला है जिसमे मात्र एक ही जन वितरण राशन विक्रेता  की दुकान वार्ड नंबर 35 में नहीं बल्कि वार्ड नंबर 34 में  होता है जहां लोगों को कोसो दूरी का सामना करना पड़ता है जिस राशन विक्रेता के दुकान पर जाने के लिए घंटों की दूरी तय करना पड़ता है वही नदी सीमावर्ती क्षेत्र हो कर जिनके घर युवक नहीं होने के कारण बच्चे बच्चियों को राशन लेने के लिए कोसों दूर नदी सीमावर्ती क्षेत्र का रास्ता तय करना पड़ता है यह दुकान कभी भी महीने दर महीने की राशन नहीं  बाटती है और सिर्फ एक से 2 दिन राशन बांटने पर बच्चों को कहा जाता है कि समय पर नहीं पहुंचने के कारण राशन खत्म हो चुका है अब नहीं मिलेगा नन्हे मुन्ने बच्चे को निराश वापस कोशी दूरी लौटानी पडती है यह राशन विक्रेता की दुकान कभी भी समय पर नहीं खुलती है और नहीं बंद होती है आखिर क्यों इनका खोज खबर लेने वाला आज तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा क्या उनकी भी मिली भगत से साजिश है केरोसिन एक लिटर 200 ग्राम मिलता है क्या पर यूनिट ग्राहक को इतना ही दिया जाता है बाकी सब केरोसिन राशन विक्रेता द्वारा है क्या किया जाता है जबकि जो परिवार का सदस्य अपनी पालन पोषण के लिए बाहर गए हैं उनका राशन किरासन तेल कभी नहीं मिलता है जिन को लेकर वार्ड नंबर 35 की जनता उपभोक्ता काफी परेशान नजर आ रहे हैं बगहा SDM साहब से गुजारिश है कि इन की खोजबीन अपने स्तर से करने की कृपा करें कि राशन की समय पर दुकान खुले एवं समय पर सब को लाभ मिले सके।