मूल वेतन 16290 नहीं किया गया तो अगस्त मे रेस्टा करेगा जयपुर मे बड़ा आंदोलन
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
Edited by azad nab
बीकानेर 19 जुलाई। राजस्थान मे 35000 हजार वरिष्ट शिक्षक पिछले चार साल से वेतन विसगति झेल रहे है जिससे हर माह हर वरिष्ट शिक्षक को 4 से 5 हजार का नुकसान हो रहा है,राजस्थान वरिष्ट शिक्षक संघ (रेस्टा) के प्रदेश उप सभाध्यक्ष मोहरसिंह मीना ने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी से माँग की है कि संघ आपसे बार बार माँग कर रहा है कि आप हमारी वेतन विसगति को दूर करे लेकिन कोई भी करवाई नहीं हुई है 27 फरवरी 2017 को विधानसभा घेराव के समय मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ व मुख्यमंत्री के सचिव के के पाठक ने 15 दिन मे समाधान की बात कही लेकिन पूरी नहीं की ,प्रदेश उप सभाध्यक्ष मोहरसिंह मीना ने बताया कि 14 जून को संघ के वेनर तले राज्य के 1500 वरिष्ट शिक्षको ने बीजेपी कार्यालय का घेराव किया तब बीजेपी अध्यक्ष अशोक परनामी ने अंदर बुलाकर एक पत्र बना कर शिक्षा मंत्री को फ़ोन कर उनके पास भेजा फिर शिक्षा मन्त्री ने जल्द माँग पूरी करवाने का भरोसा दिया लेकिन वेतन विसगति अब तक खत्म नहीं हुई जिससे संघ कार्यकर्त्ता व हर वरिष्ट शिक्षक मे रोष है और अगर ये माँग 7वे वेतन आयोग से पहले पूरी नहीं हुई तो हर माह 10 हजार का सीधा नुकसान है ,इसलिए प्रदेश उप सभाध्यक्ष मोहरसिंह मीना ने मांग की है कि अगर जुलाई मे माँग पूरी नहीं हुई तो संघ अगस्त मे जयपुर मे अपनी वेतन विसगति को दूर करने की माँग को लेकर बहुत बड़ा आंदोलन करेगा।




Recent Comments