वैशाली :हथियार बन्द बाईक सवार अपराधियो ने ग्राहक बन ज्वेलर्स से दो सोने की चेन झपट हुए फरार
प्रेम कुमार – बिदुपूर (हाजीपुर)

बिदुपूर थाना के चकौशन बाजार में शुक्रवार के अहले सुबह हथियार बन्द मोटर साइकिल पर सवार अपराधियो ने एक ज्वेलर्स से दो सोने की सिकड़ी ग्राहक बन झपट कर चलते बना।जब तक दुकानदार और उसके समर्थक पीछा करते वह भागने लगा।भागने के क्रम में अपराधियों के पिस्टल के मैगजीन लोडेड तीन गोली सहित गिर गए।वही एक मोबाइल और उसके मफलर भी गिर गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह बी जे पी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरि प्रसाद गुप्ता के छोटे भाई दिलीप गुप्ता के चकौशन बाजार स्थित न्यू आदर्श अलंकार ज्वेलर्स पर मोटर साईकल पर सवार दो युवक सोना की सिकड़ी क्रय करने के लिए पहुंचे और दो सिकड़ी झपट कर चलते बने।इसी पर स्थानीय लोग जब उसका पीछा करने लगे ,तो उसी क्रम में भागने के क्रम इन युवकों के पास स्थित पिस्टल के मैगजीन लोडेड तीन गोली सहित गिर गया और साथ ही साथ एक मोबाइल और उसके मफलर भी गिर गए।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ने घटना स्थल पर पहुंच कर दुकान में लगे सी सी टी वी को भी खंगाला ।पुलिस द्वारा अपराधियो के धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है।घटना पर स्थानीय व्यवसायियों में असंतोष व्याप्त हो गयी है।स्वर्ण व्यवसायी संघ द्वारा भी इस घटना कि तीव्र निंदा किया गया है।इस घटना पर प्रमोद खत्री,संतोष कुमार साह,प्रमोद कुमार,बलराम खत्री,भोला साह आदि ने चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से स्वर्ण व्यवसायियों को सुरक्षा देने एवम अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है।




Recent Comments