
रिविलगंज : रिविलगंज के सिताबदियारा के जय प्रकाश जन्मस्थली लाला टोला से सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा बैठक किया गया। ,सांसद द्वारा सडक, स्वास्थ्य ,बिजली, सहित केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजना पर चर्चा किया गया। राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर भाजपा नेता शेखर सिंह ,भाजपा नेता धर्मेन्द्र सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष रवि भूषण मिश्रा,पूर्व मंडल अध्यक्ष गामा सिंह ,मंडल उपाध्यक्ष संजय वारसी द्वारा किया गया , सांसद के प्रयास से सिताबदियारा पंचायत में जय प्रभा स्मृति संग्रहालय केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार के द्वारा बनाया गया है,।सांसद के अथक प्रयास से यूपी सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा मजबूत रिंग बांध बनाया जा रहा है। जिसके कारण जय प्रकाश जी के जन्म स्थली को बचाया जा सके।आज केंद्र सरकार द्वारा कृषि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सिताबदियारा के बैठक कार्यकर्ताओं में भोला सिंह , ददन महतो,विश्वनाथ सिंह,जदयू पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सिंह,राजेन्द्र सिंह,चंदन कुमार,रामाशीष राम,मनोज प्रसाद कैलाश गोंड ,मुख्तार अली , करण कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।




Recent Comments