दरगाहो व धार्मिक स्थलो पर सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग
मुक्कदर अली
पाली 31 मार्च – राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा के पदाधिकारियो ने शुक्रवार को UIT चैयरमेन संजय ओझा को ज्ञापन देकर पाली में प्रमुख दरगाहो व धार्मिक स्थलो पर सांकेतिक SIGN बोर्ड लगाने की मांग की, जिसमे हजरत मस्तान बाबा, मुस्लिम मुसाफिर खाना, कब्रिस्तान,  हज़रत भूरे शाह बाबा, फय्याज जुल मुल्क शाह बाबा, मामा भांजा दरगाह, शेखो की ढाणी दरगाह व शहर की अन्य प्रमुख दरगाहों पर सांकेतिक बोर्ड लगाये जाये जिससे बाहर से आने वाले जायरीनों को परेशानी का सामना नही करना पड़े।
इस मोके पर RMMS के प्रदेश उपाध्यक्ष  MK पठान साहब, युसूफ सहारा, मुकद्दर अली,व खालिद क़ादरी, इस्माइल गौरी, मेहराज अली चूड़ीगर,  यूसुफ बिलानी, वसीम खोखर, सुल्तान हबीबी, शेरू रंगरेज, मो.हाशमी जियाई , ज़ाहिद गौरी, अल्ताफ हुसैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।