सारण :सरस्वती पूजा को ले शान्ति समिति की बैठक 

# अयूब रजा संवाददाता
नगरा 
ओपी थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को ले शान्ति व सौहार्द वातावरण में मनाए जाने को लेकर थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया।शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूजा व जुलूस के दौरान अश्लील गानों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुह कहा की सरस्वती पूजा में बिना लाइसेंस के जुलूस निकालने वाले पूजा कमेटी सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वहीँ उन्होंने कहा की 24 जनवरी को हरहाल में समय सीमा के विसर्जन कर देना है।

उपस्थित लोगों से कहा की पूजा व विसर्जन के दौरान डीजे व आर्केष्टा साउंड सिस्टम पर पूरी तरह प्रतिबंध है।सभी को निर्धारित रूट से निकलने वाले जूलूस के दौरान नशा का सेवन करने वालों पर कारवाई की जाएगी।इस मौके पर,अरुण कुमार ब्याहुत,संजीत कुमार राय,जगलाल यादव,रंजीत प्रसाद,संजय कुमार मिश्रा,पूरण साह,शिवजी साह,जयप्रकाश मिश्रा,अशर्फी महतो,शिवजी प्रसाद,प्रभात कुमार,पिंटू साह,मिंटू साह,रंजन कुमार,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.