सीरिया, हमा प्रांत के 75 प्रतिशत क्षेत्र पर सेना का नियंत्रण, 2200 आतंकी ढेर
देश विदेश दैनिक खोज खबर
सीरिया के हमा प्रांत में आतंकवादियों के साथ ताज़ा झड़पों में सेना ने कई अन्य क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
स्काई न्यूज़ चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सेना ने देश के पश्चिमी प्रांत हमा में आतंकियों और सशस्त्र गुटों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बीजू और ग़रबाल क्षेत्रों में दर्जनों आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।
सीरिया की सेना ने आतंकियों के साथ दस दिनों तक भीषण झड़पों के बाद इस प्रांत के अधिकतर क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। सीरिया के तथाकथित मानवाधिकार केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने हमा प्रांत के 75 प्रतिशत क्षेत्रों पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है।
कहा जा रहा है कि हमा प्रांत के केवल पांच क्षेत्र की आतंकियों के नियंत्रण में बाक़ी हैं।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना ने भी रिपोर्ट दी है कि हमा प्रांत में पिछले एक सप्ताह से जारी भीषण झड़पों में कम से कम 2200 आतंकवादी मारे गये हैं।
सीरिया के सैन्य सूत्रों ने भी घोषणा की है कि सेना ने देश के दक्षिणी प्रांत दरआ में नुस्रा फ़्रंट के ठिकाने को तबाह कर दिया जिसके दौरान कम से कम आठ आतंकवादी मारे गये।
सीरिया के यह परिवर्तन एेसी स्थिति में जारी हैं कि देश में जारी छह वर्षों से संकट को समाप्त करने के उद्देश्य से सीरिया सरकार और विरोधियों के प्रतिनिधि मंडलों के मध्य जेनेवा में शांति वार्ता जारी है। सीरिया में मार्च 2011 से अशांति जारी है।