सीरिया, सेना की कार्यवाही में नुस्रा फ़्रंट के दर्जनों आतंकी ढेर
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
सीरिया की सेना के युद्धक विमानों ने पूर्वी दमिश्क़ के जोबर क्षेत्र में नुस्रा फ़्रंट के स्नाइपरों पर भीषण बमबारी की।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के युद्धक विमानों ने राजधानी दमिश्क़ के पूर्वी क्षेत्रों में इमारतों में छिपे आतंकियों पर भीषण बमबारी की।
इसी प्रकार सीरिया के दक्षिणी क्षेत्र दरआ और उसके आसपास के क्षेत्रों में सेना के युद्धक विमानों ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें 20 आतंकी मारे गये जबकि नुस्रा फ़्रंट का मुख्यालय भी तबाह हो गया।
सीरिया की सेना ने इसी प्रकार दरआ में नुस्रा फ़्रंट के मोर्चों, उनके ठिकानों और उनकी जेलों को भी निशाना बनाया जिसके दौरान तीन बक्तरबंद गाड़ियां तबाह हुईं।
दूसरी ओर सीरिया की सेना ने हमा शहर के उत्तर में नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के साथ भीषण झड़प के दौरान मअरदस शहर को स्वतंत्र करा लिया जिसके दौरान बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गये और घायल हुए हैं। इस झड़प के बाद सेना और उसके घटक बलों की प्रगति जारी है। उधर आतंकवादी गुट दाइश ने सीरियन ड्रेमोक्रेट फ़ोर्स पर तबक़ा शहर के आसपास ड्रोन विमानों से हमला किया है।




Recent Comments