मांझी(सारन): स्थानीय बीआरसी के परिसर में 25 वें दिन हड़ताली शिक्षकों ने हवलदार मांझी की अध्यक्षता में धरना दिया और अपनी मांगों को पूरा करने को लेकर आवाज बुलंद किया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार समान कार्य समान वेतन व पुरानी सेवा-शर्त लागु करने आदि हमारी मांगों की अनदेखी कर चैन से नही रह सकती। हमारी चट्टानी एकता के सामने उसे विवश होकर वार्ता करनी ही पड़ेगी। बच्चों की पढ़ाई बाधित व शिक्षा-व्यवस्था चौपट होने के लिए सरकार पूरी तरह दोषी है। हम भी देखते हैं कि सरकार कब तक हमें नजर अंदाज करती है। मांगे पूरी होने तक हमारा हड़ताल जारी रहेगा। धरना को शिक्षक संघर्ष समन्यवय समिति के जिला सदस्य दिनेश कुमार सिंह, पंकज प्रकाश सिंह, पप्पू कुमार, रवींद्र ठाकुर, मुकेश पंडित, सुभाष यादव, सकलदीप सिंह, मिथिलेश यादव, मंगलेश्वर मिश्रा, टीएन तिवारी, सच्चिदानंद,शशि कुमार, अंगद कुमार, मनोज कुमार सिंह, रमावती सिंह, फूलमती देवी आदि ने संबोधित किया। संचालन तिजामुद्दीन अंसारी ने किया।