सारण :छपरा विधायक की पहल से शहर के पश्चिमी भाग को मिलेगी जलजमाव से मुक्ति
छपरा
विधायक डॉ सी एन गुप्ता की पहल से छपरा के पश्चिमी भाग के लोगों को बहुत बड़ा लाभ प्राप्त होनेवाला है।विधायक ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से मिलकर शहर के दरोगा राय चौक से लेकर ब्रहम्पुर तक दोनों तरफ नाला निर्माण की बात कहीं है। विधायक ने अपने ज्ञापन में कहा है कि संबंधित एंजेसी द्वारा ब्रहम्पुर से दरोगा राय चौक तक सड़क का निर्माण कार्य प्रांरभ होने की स्थिति में है। लेकिन सड़क के किनारों पर नाला नहीं होने से पानी सड़क पर लगता है और सड़क आए दिन जल्दी ही टूट जाता है। साथ ही स्थानीय निवासियों को जलनिकासी की समस्या से जूझना पड़ता है।इसलिए सड़क के निर्माण के साथ नाला का निर्माण नितांत आवश्यक है।
इस संबंध में विधायक को पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि आपके सुझाव के अनुसार बहुत जल्दी ही डीपीआर तैयार करवा कर इसपर अविलंब काम शुरू कर दिया जाएगा।इस मुद्दे पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बताया कि इस कार्य के पूर्ण होने से शहर के पश्चिमी भाग की जलनिकासी की समस्या लगभग दूर हो जाएगी।