•मोतिहारी: होटल में भोजन करने के क्रम में महिला के संग छेड़खानी, होटल मालिक ने की लूटपाट

मोतिहारी (पू.च) शहर के नगर भवन के पास स्थित एक होटल में भोजन करने गई एक महिला के साथ छेड़खानी किए जाने व शिकायत करने पर मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष ने होटल के मालिक पर नकदी व आभूषण छीन लेने का भी आरोप लगाया है।

इस सिलसिले में तुरकौलिया थाना के मठवा गांव निवासी अनमोल कुमार सिंह ने नगर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को बताया है कि नगर भवन के पास स्थित एक होटलमें भोजन करने के क्रम में महिला के साथ होटल कर्मी ने छेड़खानी की। जब महिला की शिकायत पर मालिक से पूछताछ की तो होटल मालिक व कर्मियों ने मिलकर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।