सारण :13सुत्री मांगो को लेकर कृषि सलाहकारों ने किया प्रर्दशन, बीएओ के साथ किया दुर्व्यवहार

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
गुरुवार को 13 सुत्री  मांगों को लेकर एक दर्जन से अधिक कृषि सलाहकारों ने  प्रखंड परिसर स्थित कृषि कार्यालय के बाहर  विरोध प्रदर्शन किया.  तथा कार्यालय खोलने आये प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविन्द्र बैठा के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें बीना कार्यालय खोले वापस लौटा दिया. प्रदर्शन कर रहे कृषि सलाहकारों ने सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी किया.   प्रदर्शन करने वाले कृषि  सलाहकारों में भोलानाथ शरण , घनश्याम मिश्रा, राकेश कुमार सिंह ,अशोक राय ,मनोज कुमार राय ,   मंदीप कुमार , राजेन्द्र प्रसाद , पूनम कुमारी , अजीत कुमार , अमरेश कुमार , तरूण कुमार , सत्येन्द्र कुमार , जीतेन्द्र सिंह व  अभिमन्यु कुमार सिंह  आदि  ने बताया कि   वेतन में बढ़ोतरी, सरकार सेवा नियमित करने   सहित  13 सूत्री मांगों को  लेकर    दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.  अगर सरकार हमलोगों की मांगे नहीं मानी गयी तो सरकार के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी जायेगी.