गड़खा में मनी बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर की जयंती , बोले रुड्डी – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में समाज के हर वर्ग का हो रहा है विकास

गड़खा (सारण):14 अप्रैल, 2018 :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में केन्द्र सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के विकास को प्रतिबद्ध है। बाबा साहब के आदर्शों को पुर्नस्थापित करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार पूरी तरह से पीड़ितों, शोषितों के नाम समर्पित है। पीड़ितों और पीछड़ों के नाम पर कुछ राजनीतिक दलों ने खूब राजनीति की और उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया। अब ऐसा नहीं हो रहा है, सबका साथ सबका विकास हो रहा है। हर जरूरतमंद तक केन्द्रीय योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उक्त बातें सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रुडी ने गरखा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही। श्री रुडी ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा था कि ‘‘देश के सर्वोच्च पद पर कोई अनुसूचित जाति विराजमान हो तो उनको अत्यंत खुशी होगी।’’ केन्द्र में राजग की सरकार बनने के पूर्व तक कोई ऐसा नहीं कर सका था। लेकिन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने देश के प्रथम नागरिक के रूप में अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को आसीन कराया।

श्री रुडी ने कहा कि भारतीय संविधान को उसका स्वरूप प्रदान करने वाले बाबा साहेब के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। कांग्रेसी और विरोधी अफवाह फैलाकर देशवासियों को भ्रमित करते रहे है। संविधान के तीनों अंग कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के कार्यों में व्यवधान डालने का कार्य करते रहे है। संविधान के संरक्षण की जिम्मेदारी हमारी है, और हम इसके लिए पूरी तरह से कटिबद्ध है। संविधान की रक्षा करने में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृव में केन्द्र सरकारी पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव समाज को तोड़ने की नीति पर चलती रही है। समाज, घर, परिवार का विखण्डन जितना कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ, उसको समेटने में सरकार काफी परिश्रम कर रही है। खासकर पिछड़े तबके जिसको कांग्रेस के कार्यकाल में और अधिक पिछड़ा बना दिया गया। यदि ये अबतक पिछड़े है तो इसकी जिम्मेवार भी कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी है, क्योंकि देश में सबसे अधिक दिनों तक उनका ही शासन रहा और उनके शासनकाल में कभी किसी पिछड़े का विकास नहीं हुआ। इनका सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक के रूप में ही उपयोग किया गया। पर अब केन्द्र की राजग सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हो या प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, इन सभी योजनाओं का स्वरूप समाज के हर तबके को लाभान्वित करने के लिए तय किया गया है। इसका सीधा लाभ पिछड़ो और अनुसूचित जाति को मिल रहा है। इसी प्रकार माननीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सारण में कार्यान्वित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांसद जलापूर्ति योजना जिले के गरीब, अनुसूचित वर्ग के घरों में स्वच्छ पेयजल पहुँचाने के लिए कार्यान्वित है। जिसका लाभ जिले के कुछ प्रखण्डों में मिल रहा है। योजना के तहत सन 2022 तक जिले के हर घर को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में विधान पार्षद डा सच्चिदानंद राय, हृदयनाथ जी, जिला प्रशासन व अन्य अधिकारियों सहित मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर प्रसाद ,पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, धर्मेन्द्र जी, जिला महामंत्री श्रीनिवास सिंह, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, लखबीर सिंह विस्तारक अजय शर्मा, विनय सिंह, अजय मांझी, सुबास राम, श्री हरेन्द्र सिंह, सिकन्दर मांझी, राम लगन मांझी, चन्देश्वर मांझी, अजीव सिंह, धर्मनाथ साह एवं पूर्व जिलासचिव जयप्रकाश साह समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।




Recent Comments