प्रेमी के घर जाकर नाबालिग छात्रा ने रचाई शादी
# पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का मामला पुलिस ने प्रेमी के घर से छात्रा को किया बरामद
# न्यूज़ इनपुट -सुमित भगत सन्नी
नवादा :
प्रेमी के घर से कक्षा 8 की नाबालिग छात्रा को हिसुआ पुलिस ने बरामद कर लिया है। हिसुआ थानाध्यक्ष राजदेव साव ने बताया कि थानाक्षेत्र के ओड़ो ग्राम निवासी नाबालिक लड़की के पिता ने 14 फरवरी को हिसुआ थाना में अपनी पुत्री की अपहरण होने की मामला दर्ज कराया था। जिसकी छानबीन के बाद एसआई दिलीप सिंह ने शनिवार को ओड़ो ग्राम के मुसहरी से सरीफा मांझी के घर से बरामद कर हिसुआ थाना लायी है। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की मध्य विद्यालय ओड़ो की आठवीं कक्षा की छात्रा है। काजल कुमारी (काल्पनिक नाम) ने बताया कि वह ओड़ोमुसहरी निवासी देवा मांझी से मोहब्बत करती थी। इसीलिए उसने स्वेछा से लड़के के घर जाकर शादी कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रेमी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों प्रेमी युगल नाबालिग होने की बात कही जा रही है। बरामद नाबालिग लड़की पहले तो वह अड़ी थी दोनों में बेपनाह मोहब्बत है और एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की कसम खायी है। मांग में सिंदूर भरी लड़की बार -बार लड़के के यहां रहने की जिद पर अड़ी थी। लेकिन पारिवारिक दबाव के बाद उसने अपने परिजन के साथ जाने की बात कही। दिनभर हिसुआ थाना में हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद हिसुआ पुलिस ने लड़की के पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई में जुटी है। बहरहाल लड़की थाने में है।