
रेल सप्ताह अवार्ड फंक्शन में अधिकारी हुए सम्मनित
दरियापुर(सारण)।रेल व्हील प्लांट बेला में 65 वां रेलवे सप्ताह अवार्ड फंक्शन में 72 ऑफिसर को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से रेल पहिया कारखाना के बरिय पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार राकेश,अतुल कुमार गौरव,डॉ आनंद कुमार सुधीर मंडल तथा हरी प्रकाश चतुर्वेदी को सी ए ओ शुभ्रांसु द्वारा सम्मानित किया गया वही मेकेनिकल,सिविल,सुरक्षा, मेडिकल,इलेक्ट्रिकल, विभाग सहित मेकेनिकल ग्रुप अवार्ड में 7 अधिकारियों को सम्मानित किया गया और ग्रुप स्पोर्टस ऑर्गनाज़िशन कमिटी के 12 सदस्य को अवार्ड दिया गया इस मौके पर सी ए ओ शुभ्रांसु ने इस अवार्ड फंक्शन में हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप की परिश्रम से ही कारखाना देश स्तर पर पहिया उत्पादन में अव्वल आ रहा है यह सिलसिला बनाये रखने में जो सहयोग किसी भी अधिकारी व पदाधिकारियों चाहिये उसे मिलेगा




Recent Comments