सारण :केंद्रीय मंत्री के पुत्र ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन

#अजहर करीम /इसुआपुर
इसुआपुर बेसिक स्कूल केरवां के खेल मैदान में गुरूवार को के डी सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव ने फुटबॉल कीक मारकर किया .उदघाटन मैच सारण पुलिस टीम छपरा तथा एन टी एफ सी टेकनिवास के बीच खेला गया .हलांकि निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी .जिसके बाद पेनाल्टी गोल के माध्यम से सारण पुलिस टीम विजयी विजयी हुई .टूर्नामेंट के आयोजक राकेश कुमार सिंह तुफानी तथा उदघोषक वीरेन्द्र राय थे .इस मौके पर ुख्य रूप से जिला पार्षद प्रियंका सिंह ,धीरज सिंह ,भाजपा नेता हरिनारायण सिंह ,मुखिया पति मनोज राय ,दारा सिंह ,विकाश सिंह ,राकेश सिंह ,सिपाही राय थे .रेफरी उमेश सिंह व प्रेमप्रकाश यादव थे .