अंग्रजी और देशी शराब को जब्त करते हुए धंधे में संलिप्त बिजली मिस्त्री सहित छः लोग गिरफ़्तार
बनियापुर(सारण):विशेष छापेमारी अभियान के तहत बनियापुर पुलिस ने अलग-अलग गांवो में छापेमारी कर अंग्रजी और देशी शराब को जब्त करते हुए धंधे में संलिप्त बिजली मिस्त्री सहित छः लोगो को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।देशी विदेशी शराब बरामदगी मामले में स्थानीय थाने में दो अलग-अलग प्रथमिकी दर्ज की गई।जिसमें छः लोगो को नामजद किया गया है।प्रथम प्राथमिकी एएसआई बिनोद ठाकुर के स्वलिखित बयान पर दर्ज की गई है।जिसमे मुज्जफरपुर जिला के पारू थानाक्षेत्र के साहपुर पट्टी गांव निवासी व वर्तमान में भगवानपुर बाजार पर रहकर बिजली मिस्त्री का काम करने वाले राकेश महतो को नामजद कर बताया है की गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान भगवानपुर बाजार से उक्त नामजद के हाथ मे लिये झोला से 180 एमएल का 6 पीस ऑफिसर च्वॉइस ब्लू और एक पीस विस्की बरामद किया गया।वही दूसरी प्राथमिकी एएसआई सुनील कुमार के बयान पर दर्ज की गई है।जिसमे कन्हौली मनोहर गांव निवासी दिलीप चौधरी,दीपक चौधरी, सुनीता कुँवर,देवन्ति कुंवर, मुन्ना चौधरी को नामजद कर बताया गया है की गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान दिलीप चौधरी के घर से प्लास्टिक के बोतल में तीन लिटर देशी शराब जबकि देवन्ति कुंवर के घर से दो लिटर देशी शराब बरामद किया गया।थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया की दोनों मामलों में सभी नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।वही शराब के क्रय-विक्रय पर पुलिस की पैनी नजर है।