•मोतिहारी: कटहां गांव के सेराज हत्याकांड में एक के खिलाफ इश्तेहार

मोतिहारी (पू.च.) मुफस्सिल थाना के कटहां गांव में पिछले दिनों हुए सेराज हत्याकांड के एक नामजद आरोपित के खिलाफ पुलिस ने न्यायलय से इश्तेहार प्राप्त किया है।
इश्तेहार को संबंधित आरोपित के घर पर चस्पा कर दिया गया है। थानाध्यक्ष अरविन्द प्रसाद ने बताया कि 3 नवंबर 2017 को सेराज की हत्या प्रेम-प्रसंग में कर दी गई थी। हत्या के बाद सेराज की मां शबरूण नेशा ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पांच को नामजद किया था। उनमें से चार को जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार चल रहे ओमप्रकाश के खिलाफ इश्तेहार जारी हो गया है। अब उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।




Recent Comments