•मोतिहारी (पू.च.): शातिर नक्सली राजेपुर निवासी रामएकबाल राम गिरफ्तार

मोतिहारी (पू.च.) राजेपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूर्वी चंपारण के अलावा तीन अन्य जिलों में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देनेवाले शातिर नक्सली राजेपुर निवासी रामएकबाल राम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं पूछताछ के दौरान उससे मिले सुराग के आधार पर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
थानाध्यक्ष ललित कुमार सिंह ने बाताया, गिरफ्तार कर जेल भेजे गए नक्सली के खिलाफ पूर्वी चंपारण के राजेपुर, मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी, मीनापुर, सीतामढ़ी के रूनीसैदपुर, रीगा व शिवहर जिले तरियानी सहित कई अन्य थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पिछले दस वर्षों से फरार चल रहा था।
उसके खिलाफ राजेपुर में टेम्पो व टेलीफोन टावर फूंकने का मामला सत्य पाया गया था। पुलिस ने फरार रहने की स्थिति में उसके घर पर इश्तेहार चस्पा करने के बाद कुर्की जब्ती की कार्रवाई की थी। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि वह राजेपुर बाजार में देखा गया है।
सूचना के बाद बाद पुलिस ने जबरदस्त घेराबंदी कर स्थानीय अस्पताल रोड से उसे धर दबोचा। आवश्यक पुछताछ गिरफ्तार आरोपित को जेल भेज गिया गया है। छापे में दरोगा विजय कुमार शुक्ला, जितेन्द्र गुप्ता व पुलिस के जवान शामिल थे।




Recent Comments