मढ़ौरा(सारण).डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के मढ़ौरा के भावलपुर में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल का मुआयना किया. वुधवार को मढ़ौरा सीओ ओम प्रकाश और इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर आयोजक भाजपा नेता मनोज सिंह से ब्यवस्था की जानकारी ली.वही अधिकारियों ने सुरक्षा के लिये जरूरी ब्यवस्था पर मंथन किया.मालूम हो कि कल गुरुवार 07 नवंबर को भावलपुर गांव में जगनाथ ट्रस्ट द्वारा दस हजार फलदार वृक्ष का वितरण कार्यक्रम रखा गया है. जिसमे बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, समेत कई भाजपा के विधायक और वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे.