SBDC के प्रथम वार्षिकोत्सव में  रक्तवीरों को सम्मानित कर के गौरवान्वित हुआ सीवान 
🔴🔴रक्तदान – महादान अभियान को एक आन्दोलन के रूप में प्रवर्तित करने वाली संस्था ” प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट ” की इकाई ” सीवान ब्लड डोनर क्लब ” के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर सीवान नगर के महादेवा रोड स्थित कलावती मैरेज हाॅल में एक भव्य समारोह आयोजित कर के पिछले एक वर्ष के दौरान स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया ।
रक्तवीर सम्मान समारोह सह वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता ” प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट ” के अध्यक्ष व सीवान ब्लड डोनर क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने किया । समारोह का संचालन बिहार  के प्रसिद्ध रेडियो जाॅकी आर जे राणा ने किया ।


 👉दीप प्रज्वलन व राष्ट्रगान  के साथ शुभारंभ हुआ वार्षिकोत्सव:: ” सीवान ब्लड डोनर क्लब ” के प्रथम वार्षिकोत्सव का उद्घाटन सीवान के सिविल सर्जन डाक्टर शिवचन्द्र झा, डाक्टर रामेश्वर कुमार सिंह, डॉक्टर एमडी शदाब,डॉक्टर के डी रंजन, डॉक्टर आशुतोष दिनेन्द्र , रामदेव विचार मंच के अध्यक्ष  अभिषेक कुमार सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी, सीवान के सचिव  रत्नेश प्रसाद सिंह , नगर पार्षद रंजना श्रीवास्तव व क्लब के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने  संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया। इस मौके पर महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, माधव नगर, सीवान की बहनों ने वैदिक मंत्र का सस्वर पाठ किया । दीप प्रज्वलन के बाद समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने  सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गा कर वार्षिकोत्सव का आगाज किया ।
 👉अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों को किया गया सम्मानित:: वार्षिकोत्सव के प्रथम चरण में समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि सिविल सर्जन सीवान डाक्टर शिवचन्द्र झा समेत सभी अतिथियों व सीवान के मीडिया  को ” प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट ” की ओर से अंग वस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया । इस सत्र का संचालन क्लब के वरिष्ठ साथी भास्कर रंजन ने किया । इसी सत्र में क्लब का वार्षिक प्रतिवेदन संयोजक नीलेश वर्मा नील ने प्रस्तुत किया ।
 👉रक्तवीरों को सामूहिक रूप से किया गया सम्मानित :: ” सीवान ब्लड डोनर क्लब ” के स्थापना काल 04 जुलाई 2017 से लेकर 22 जुलाई 2018 के बीच क्लब के तत्वावधान में  335 रक्तवीरों ने 398 यूनिट रक्त स्वैच्छिक रूप से दान कर के सीवान ही नहीं बल्कि पुरे बिहार में एक कृतिमान स्थापित किया है । वार्षिकोत्सव के अवसर पर सभी रक्तवीरों को आमंत्रित किया गया था। समारोह में लगभग 200 रक्तवीर उपस्थित हुए । वार्षिकोत्सव में उपस्थित सभी रक्तवीरों को अतिथियों व SBDC कोर ग्रुप के सदस्यों के द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया ।


 👉रमेश सजल के गीतों व वर्चुअल डांस क्लासेज के प्रस्तुति से  झूमते रहें लोग :: ” SBDC ” के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर छपरा के एकमा से पधारे प्रसिद्ध लोक व भजन गायक रमेश सजल एवं उनके टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया । रमेश सजल के द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्ति व राष्ट्रीय गीतों को लोगों ने खूब सराहा । समारोह के दौरान लोग झूमते रहें । रमेश सजल की उपस्थिति ने सीवान ब्लड डोनर क्लब के वार्षिकोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया । वहीं इस मौके पर शहर की प्रमुख संगीत व नृत्य संस्थान वर्चुअल डांस क्लासेज के छात्रों ने भी अपनी दमदार प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को भाव-विभोर कर दिया ।
👉सेवावर्ती कार्यकर्ताओं व सहयोगियों के सहयोग से सफल रहा वार्षिकोत्सव :: ” SBDC ” के संयोजक नीलेश वर्मा नील ने समारोह के अंत में सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि सीवान ब्लड डोनर क्लब की इस प्रथम वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन में क्लब के वरिष्ठ सदस्य नवीन सिंह परमार ,संदीप तुलस्यान,धर्मेन्द्र पर्वत,पंकज गुप्ता,नीलेश वर्मा ,संदीप पंसारी,अमित सोनी,आर जे राणा,भास्कर रंजन,सतीश शर्मा,अमन राजपूत,राजेश प्रसाद,शिवम अग्रवाल,अक्षत नील,नवीन कुमार,पुनीत सिंह,डॉ सुधीर सिंह,सन्नी शुभम,नीरज गुप्ता, सतीश पाण्डेय, अरविंद,दीपिका शाही,अमित कुमार,भारत भूषण,करण पटेल,आकाश अग्रवाल,कुमार प्रशांत,सुधाकर शाही,अमित पटेल,सोनू गुप्त,सुमित कुमार,मोबिन,मिथिलेश शर्मा,निशिकांत शुक्ला, सतीश दूबे व श्री साई हॉस्पिटल सीवान, लक्ष्मी नर्सिंग होम सीवान, नाथ प्लाई सीवान, माधुरी निदान केंद्र हसनपुरा सहित SBDC के सैकड़ो सदस्यों व  सहयोगियों का बहुमूल्य योगदान रहा।

 👉SBDC के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर पांच महिलाएं  समेत  21 लोगों ने किया रक्तदान :: SBDC के वार्षिकोत्सव के उद्घाटन के पूर्व आयोजन स्थल कलावती मैरेज हाॅल में ही एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । इस शिविर में पांच महिलाएं  सरिता देवी,शोभा देवी,अभिलाषा कुमारी,नीतू सिंह, एकता नंदिनी सहित  21 रक्तदाताओं  ने अपना रक्तदान किया।
 👉अब प्लास्टिक मुक्त सीवान के लिए अभियान चलाएगा  “प्रयास” ::  ” प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट ” व ” सीवान ब्लड डोनर क्लब ” के सभी सदस्यों ने अपने प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि प्रयास/ SBDC के सभी सदस्य अब जीवन बचाने वाले कार्यक्रम ” रक्तदान – महादान अभियान ” के साथ-साथ पर्यावरण बचाने के लिए भी एक अभियान ” प्लास्टिक मुक्त सीवान ” के लिए भी कार्य करेगें । इस नए अभियान के लिए क्लब के वरिष्ठ सदस्य नवीन सिंह परमार ने वार्षिकोत्सव में उपस्थित अतिथियों व सदस्यों को संकल्प दिलाई ।

 👉पुष्पहार पहना कर सदस्यों ने किया संयोजक को सम्मानित :: वार्षिकोत्सव के आयोजन के दिन रविवार 22 जुलाई  को ही  सीवान ब्लड डोनर क्लब के स्थापना के प्रमुख सूत्रधार व संयोजक नीलेश वर्मा नील का जन्म दिन भी था। इस मौके का लाभ उठाकर कर SBDC के सदस्यों ने अपने संयोजक के जन्म दिन को सेलिब्रेट किया । इस अवसर पर SBDC की ओर संयोजक नीलेश वर्मा नील को ऑनलाइन भोजपुरी वेब पोर्टल आखर के संपादक संजय सिंह, शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर अनुपम आदित्य व क्लब के वरिष्ठ सदस्य नवीन सिंह परमार ने  पुष्पहार पहना कर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया ।