सारण :बनियापुर में अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार,गये जेल


रिपोर्ट :अभय सिंह /बनियापुर :
बनियापुर(सारण) :पुलिस ने रात्रि गस्ती में एक बाइक पर तेजी से भागते दो शराबियो को दौड़ाकर पकड़ लिया ।शराब सहित बाइक जब्त कर दोनों को जेल भेज दिया है।दर्ज प्राथमिकी में एसआई सुनील कुमार ने बताया है की पैग़म्बरपुर टेढ़ीघाट सड़क पर गस्ती में एक बाइक पर दो युवको पुलिस को देख भागने के प्रयास में थे जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया।पकड़ाए दोनों जलालपुर सवरी बाजार निवासी जय प्रकाश तिवारी मुन्ना कुमार जिनके बाइक के डिक्की से 180×6 =1080 एमएल ह्विस्की अंग्रेजी शराब के साथ बाइक जब्त कर बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित कर जेल भेज दिया गया है।