अंता: राह चलते  छात्र का मोबाईल लेकर युवक फरार
उस्मान खान 
Edited by azad nab
अंता 17 जुलाई – सोमवार सांय 6 बजे के लगभग सीएडी चोराहे के पास मस्जिद के सामने  से राह चलते एक छात्र का एक युवक मोबाईल लेकर भाग गया । रायथल निवासी योगेन्द्र सुमन पुत्र भंवरलाल सुमन कक्षा 12 वीं कला का छात्र हे जो सरदार कालोनी अंता में किराये के मकान में रहता हे । सोमवार शाम को बस स्टेण्ड की और आ रहा था की मस्जिद के सामने वाले रास्ते में एक स्प्लेंडर सफेद सिल्वर मोटर साईकिल  सवार  युवक ने योगेन्द्र के हाथ में पकड़े मोबाईल को बात किसी से बात करने के लिए माँगा । उसने मोबाईल युवक को दे दिया । मोटर साईकिल एक और खड़ी करने के बहाने युवक मोबाईल लेकर फरार हो गया । योगेन्द्र ने बताया की न्यू सेवन ओप्पो मोबाइल जिसकी कीमत 8500 रूपये हे।