
व्यास यज्ञ में जुटे श्रद्धालु,माहौल भक्तिमय,
शिष्यों ने लिया से श्रीधर बाबा आर्शीवाद
गड़खा(सारण) :
गुरूपूर्णिमा पर अमनौर प्रखण्ड के सरायबक्स में धूमधाम से गुरू पूजन महोत्सव मनाया गया।दूर-दराज से हजारों शिष्यों व श्रद्धालुओं ने सामूहिक पूजन,हवन,आरती में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।बाद में पूज्य गुरुदेव सन्त श्रीधर दास जी महाराज के पाद पूजन करने के साथ आर्शीवाद लिया।मौके पर सन्त श्रीधर बाबा ने कहाकि आध्यात्मिक जगत में शिष्य के गुरु महाराज सर्वोपरि है। गुरु-शिष्य का संबंध वचन है। गुरु के बिना शिष्य का उद्धार संभव नहीं है। जो व्यक्ति गुरु की शरण में चला जाता है वह मृत्यु से निर्भय हो जाता है।बालयोगी मुरारी स्वामी ने श्रीधर बाबा के जीवन व कृत्यों पर चर्चा करते हुए कहाकि श्रीधर बाबा ने समाज सेवा और समाज सेवा के लिए नित्य-निरन्तर करते रहते हैं।योग-आयुर्वेद और अध्यात्म से लोगों की कल्याण तो दूसरी तरफ शिक्षा के मंदिर महाविद्यालय बनाकर ग्रामीणों क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाई।पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहाकि सन्त श्रीधर दास जी महाराज भिक्षाटन कर दर्जनों शिक्षण संस्थान के साथ गरीब व बुजुर्गों के ईलाज के लिए सरायबक्स में आँख हॉस्पिटल का निर्माण कर लोगों के आँखों में रौशनी भरने का कार्य किया।सन्त प्रेमनाथ दास,मकेर प्रमुख अभिषेक कुमार,प्राचार्य रामप्रवेश पण्डित,प्राचार्य प्रो शिवकुमार, प्राचार्य निरंजन कुमार,पूर्व प्राचार्य जगदीश प्रसाद यादव, भाकपा अंचल सचिव अवधेश राय,मुखिया राकेश गुप्ता,मुखिया सूर्य नारायण राय,मुखिया उपेन्द्र प्रसाद,मुखिया नागेश्वर चौहान,कांग्रेस नेता रणजीत सिंह,जय प्रकाश सिंह समेत अन्य लोगो ने विचार व्यक्त किया।




Recent Comments