हर तरीके के हथकढ़े अपना कर चुनाव जीतना चाहती है भाजपा
राकेश फौजदार 
भरतपुर 2 अप्रेल। राजस्थान के धोलपुर में 9 अप्रेल को होने बाले उपचुनाव में भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते कांगेस ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी की मजबूत स्थिति को देखते हुए सरकार डरी हुई है ओर केबिनेट मंत्री प्रचार के दौरान मतदाताओं की मांग पर हैण्डपंप व सड़कों की मरम्मत जैसे काम करवा रहे हैं। रविवार को प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष डॉ.अर्चना शर्मा ने जयपुर से धौलपुर जाते समय सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतंत्र की बात करने वाली भाजपा ने उपचुनाव में चिटफण्ड कंपनी के आरोपी बनवारी लाल कुशवाह की पत्नी को टिकट देकर बता दिया, लोकतंत्र में उसका कितना विश्वास है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और वह हर तरीके के हथकढ़े अपना कर चुनाव जीतना चाहती है। गौरतलब है कि रबिबार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी चुनाव प्रचार के लिए धोलपुर पहुचे।इससे पूर्व गहलोत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से रेलबे स्टेशन पर स्वागत किया गया।