एटीएस ने ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर अलवर पुलिस को सौपा
राकेश फौजदार 
भरतपुर 2 अप्रेल। राजस्थान में अलवर पुलिस की हिरासत से फरार हुए 10 हजार रुपए के ईनामी बदमाश को एटीएस की टीम ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार कुलदीप उर्फ डॉक्टर के खिलाफ प्रदेश में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती के दर्जनों मामले दर्ज हैं. कुलदीप दक्षिण हरियाणा में अपनी गैंग चलाता है जहां उसका सामना कई बार चीकू गैंग के साथ मुकाबला भी हुआ है। एटीएस सूत्रों के अनुसार हरियाणा का यह बदमाश रोहतक पीजीआई कॉलेज का टॉपर है लेकिन अंतिम वर्ष में इसका जमीन को लेकर चीकू गैंग के साथ विवाद हुआ इसके बाद यह एक बड़ा नामी गैंगिस्टर बन गया। बताया गया कि हरियाणा में इस पर 50 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित है और इसके खिलाफ करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं. यह पिछले 6 महीनों से फरार चल रहा था. एटीएस की टीमें लगातार इसका पीछा कर रही थी. पहले मध्यप्रदेश, फिर उत्तर प्रदेश और इसके बाद उत्तराखंड में इसे खोजा गया.वहीं एटीएस की टीम ने बदमाश कुलदीपसिंह यादव को अलवर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।