तरैया, सारण।थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो के दर्जनों व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद को लेकर तरैया थाने में एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।प्रथम पक्ष के रविंद्र राम ने अपनी प्राथमिकी में दर्ज कराया है कि वे अपने दरवाजे पर बैठे थे उसी समय तिलक सहनी,बबलू सहनी आये और गाली गलौज करने लगे ।विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मेरे साथ उन लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। मेरी बहन पूजा देवी मुझे बचाने आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया , गलत नियत से उसके कपड़े भी फाड़ दिए।इनके साथ 8-10 अज्ञात लोग भी आए थे जिन्होंने मेरे घर में घुसकर मेरा सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया ,मेरी बहन पूजा देवी के गले से सोने की चेन लोगों ने खींच ली।मारपीट से हुए शोरगुल स्थानीय लोगों को आते देख ये सभी लोग भाग निकले । मैं अपनी घायल बहन को लेकर तरैया रेफरल अस्पताल गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरी गम्भीर रूप से घायल बहन को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही दूसरे पक्ष तिलक सहनी ने थाने में अपनी दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि सुबह तकरीबन 7 बजे महिलाएं शौच के लिए सड़क के किनारे निकली हुई थी उसी समय सोनू कुमार राम तेज रफ्तार से पिकअप चलाते हुएनिकले जिससे महिलाएं बाल बाल बची इस संबंध में पूछे जाने पर सकल , राम बद्री, रविंद्र राम और उनके घर की महिलाएं गाली गलौज करने लगी। लाठी डंडे से मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया मेरी पॉकेट से ₹20000 भी निकाल लिए।पुलिस दोनों पक्षो की प्रथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
- छपरा में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे कुचला गया बाइक सवार, मौके पर मौत; 3 घंटे तक जाम रहा NH-19
- सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, ठेला चालक की मौत
- जेपी यूनिवर्सिटी में छात्रों का फूटा गुस्सा: मार्कशीट-रिजल्ट की गड़बड़ियों और कड़े नियमों के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन
- पानापुर के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम
- सारण: ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी एएनएम और आशा कार्यकर्ता
Recent Comments