सारण :स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत रोट्रेक्ट सारण सिटी ने छपरा के धार्मिक स्थलों पर डस्टबिन का किया वितरण

छपरा
स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत रोट्रेक्ट सारण सिटी ने छपरा के धार्मिक स्थलों पर डस्टबिन का वितरण किया । मंगलवार को पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण के हाथों वितरण कार्य हुआ । रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया नारायण दुर्गा मन्दिर दहियावां,हनुमान मानस मन्दिर,कुँवारे पीर बाबा का मजार तथा साँई मन्दिर म्युनिसिपल चौक में डस्टबिन का वितरण रोट्रेक्ट सारण सिटी द्वारा किया गया है जो काफी सराहनीय है।

डस्टबिन की व्यवस्था रोट्रेक्ट सारण सिटी के उपाध्यक्ष सुधान्शु कुमार कश्यप ने शाह ग्लाश इंपोरियम हथुआ मार्केट छपरा के द्वारा किया गया है।इस अवसर पर संयोजक उपाध्यक्ष सुधांशु कुमार कश्यप एवं अध्यक्ष अनिकेत, सचिव टुन्ना कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष उज्जवल रमण ,सदस्य अभिषेक कुमार , मोहम्मद इरफान, मोहम्मद आसिफ हयात, निकुंज कुमार आदि ने सराहनीय सहयोग किया।





Recent Comments