बिहार राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित 6 ठीं  बिहार राज्य सीनियर महिला हैंडबॉल स्टेट चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए सीवान महिला टीम रविवार को  मैरवा रेलवे स्टेशन से दरभंगा के लिए रवाना हो गई। यह चैम्पियनशिप दरभंगा जिला के बिरौल प्रखंड में  23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2017 तक आयोजित हो रही है जिसमें राज्य की 14 जिलों की टीमें भाग ले रही है। जिला हैंडबॉल के सचिव संजय पाठक ने बताया कि सीवान की महिला टीम पिछले 4 साल से स्टेट चैम्पियन है। इस वर्ष भी हमारी टीम काफी सशक्त है और चैम्पियन बनने की कोशिश करेगी। श्री पाठक के अनुसार टीम इस प्रकार है। राधा कुमारी (कप्तान) धर्मशिला कुमारी, सुमन  कुमारी, खुश्बू कुमारी, गायत्री कुमारी, चंदा कुमारी, रागिनी कुमारी, निशा कुमारी, मनिशा कुमारी, सलमा खातून, ममता कुमारी, अनिसा कुमारी तथा स्र्श्टी कुमारी है जबकि टीम कोच संजय पाठक तथा टीम मैनेजर विवेक कुमार सिंह को बनाया गया है। टीम को रवाना करते समय जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष  ईश्टदेव तिवारी, उपाध्यक्ष  काशीनाथ मिश्रा, सुनील दूबे, मुनिब अंसारी, रमेश कुमार सिंह, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, अरूण कुमार पांडेय, फुलेना यादव, अमितेश कुमार सिंह, अनुज उपाध्याय सहित अन्य कई लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।