सारण:जदयू की बैठक
——-
✍अमित कु की रिपोर्ट
—–
लहलादपुर
जनता बजार में जदयू सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि हर हाल में सभी योजनायें लोगों तक पहुंचनी चाहिये। मुख्यमंत्री के सात निश्चय कि सफलता के लिये गम्भीरता से काम में जुटने कि बात कही गयी। शराबबंदी व सदस्यता अभियान को ले भी बताया गया। प्रखंड अध्यक्ष शारदा साह ने जदयू में अधिक सदस्यों को जोड़ने के लिये सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया। बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक माधवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में देवेंद्र कुमार, मनुलाल साह, मासूम अली, शंकरदयाल राय व अन्य मौजूद रहे।ए.सं.




Recent Comments