सारण :लौआ छठ घाट पर छठी मईया के  महिमा अपार भोजपुरी नाटक का हुआ मंचन

तरैया/27.10.2017
प्रखण्ड के लौवा छठ घाट पर श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति द्वारा भोजपुरी नाटक छठी मईया के महिमा अपार का मंचन किया गया।जिसमें कलाकार सूरज,मंगल,सौरभ,अखिलेश,राहुल,सर्वजीत,अमित,रौशन,मुन्ना आदि ने छठ महिमा को अपने भोजपुरी नाटक के माध्यम से दर्शकों के बीच रखा।जिसे देख श्रद्धालु भाव-विभोर हो गये।उक्त अवसर पर पूर्व मुखिया वीरबहादुर राय, सिकन्दर प्रसाद,मनोज साह, मंटू कुमार,श्रीराम तिवारी,सत्येंद्र सिंह,धर्मदेव साह, उमेश गुप्ता आदि थे।मंच का संचालन डॉ देवनाथ प्रसाद तथा निर्देशन राहुल कुमार ने किया।वही छठ घाट पर पारणा के दिन देवी जागरण का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन पूर्व मुखिया वीरबहादुर राय ने किया।उक्त मौके पर प्रखण्ड के पत्रकार को श्री श्री छठ पूजा समिति द्वारा सम्मानित किया गया।पत्रकार अवधेश गुप्ता,राजकिशोर साह, राणाप्रताप सिंह,धर्मेन्द्र कुमार आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।उक्त अवसर पर इसुआपुर के महादेव साह, डॉ कृष्णा कुमार,छपरा के अशोक कुमार,राजीव गुप्ता,छोटू पांडेय,रविरंजन यादव,मनु गुप्ता आदि थे।