सारण :धूप निकलने से लोगों में राहत
#न्यूज़ इनपुट -हरि किशोर सिंह मशरक (सारण); प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को धूप निकलने से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से राहत मिली। धूप निकलने पर लोगों की भीड़ स्थानीय बाजारों में देखने को मिली। कृषि से जुड़े कई किसानों में रविन्दर गिरी, रामू सिंह ,विकास पाण्डेय , गणेश प्रसाद , गोलू सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड के चलते गेहूं, गोभी, टमाटर एवं अन्य फसलों में सिंचाई और दवा के छिड़काव में परेशानी हो रही थी।
धूप निकलने से सिंचाई सहित फसलों पर दवा का छिड़काव करने में सहूलियत हो रही है। वही गन्ना किसानों को गन्ना के कटनी में भी धूप निकलने से सहूलियत हो रही है। इस क्षेत्र के किसानों की जीविका पूर्णरूपेण कृषि पर आधारित है। बाजार के सीमावर्ती किसान सिजिनल फसलों में ज्यादातर सब्जी की खेती कर अपनी जीविका चलाते है।
पूर्व में किसान मढौरा चीनी मिल के लिए गन्ना की रोपाई कर चीनी मिल को अपनी गन्ना की सप्लाई कर नकदी के रूप में इस्तेमाल करके अपनी जीविका आराम से चलाते थे। किसानों को उस वक्त गन्ना की खेती करके सालोभर काम चला लेते थे। लेकिन अब तो यहां गन्ना की खेती नाम मात्र की रह गई है। क्योंकि अब गन्ने को या तो सिधवलिया या गोपालगंज चीनी मील तक पहुंचना पड़ता है ।




Recent Comments