सारण :रसूलपुर मे बाईक चोर सक्रिय ,छः माह के भीतर दो दर्जन से भी अधिक बाईक चोरी
——-
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
—-
रसूलपुर -सारण
अपराध बाहुल सीवान जिले के सीमा क्षेत्र पर स्थित रसूलपुर थाना क्षेत्र में बाईक चोरों की सक्रियता दिन प्रतिदिन बढती ही जा रही है।लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यवसायी तथा आम लोग भयभीत हैं ।बीती रात्रि चोरों ने रसूलपुर चट्टी स्थित कमलेशवर ओझा के घर के दरवाजे पर खड़ी उनके संबधी की UP-6-N-5779 न: की सफेद रंग की पैशन प्रो मोटरसाईकिल की चोरी कर बाईक चोरों ने एक बार फिर अपने दु:साहस का परिचय दिया है।इस संबंध में सीवान जिलान्तर्गत सिसवन थाना क्षेत्र के सरौत गाँव निवासी सिद्धेश्वर कुमार पांडे ने रसूलपुर थाने में अज्ञात के बिरूद्ध मामला दर्ज कराया है।इसके पूर्व छ: माह के भीतर चोरों ने भाजपा नेता घुरापाली निवासी बिजय शंकर सिंह “पप्पू “व रसूलपुर थाने में पदस्थापित चौकीदार बंशी छपरा गाँव निवासी रामसुरत यादव समेत बेनौत ,पकवा ईनार,जमनपुरा,टेसुआर ,माधोपुर समेत रसूलपुर बाजार से दो दर्जन से भी अधिक बाईक की चोरी कर रसूलपुर थाना क्षेत्र के बिभीन्न गाँवों मे दहशत का माहौल कायम कर दिया है।लगातार चोरी की बढ़ रही घटनाओं से आमलोगों का पूलिस पर विश्वास उठने लगा है।स्थानीय दवा व्यवसायी बिकास सिंह पिकु, नन्हकु सिंह, भाजपा नेता अविनाश चन्द्र उपाध्याय ,प्रकाश सिंह पुन्नु, बन्टी ओझा,शैलेन्द्र सिंह समेत दर्जनों ब्यवसायियों ने इसके लिए पूलिस पर सवालिया निशान खड़े किए हैं ।लोगों का कहना है कि चोरी की दर्जनों घटनाओं के बाद भी आखिर अबतक एक भी चोर पूलिस के हत्थे अबतक नहीं चढ़ पाया आखिर क्यों?




Recent Comments