पतरघट(सहरसा)से ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट:-
- पतरघट बाजार स्थित किराये के मकान में चल रहा बाल विकास परियोजना की कार्यालय, यहीं हाल आंगनवाड़ी केन्द्रो का है । कहीं झोपड़ी तो कही किराये के मकान में चल रहा है । प्रखंड में 11 पंचायत है जिसमें 97 आंगनवाड़ी केन्द्र है, जिसमें 12 केन्द्रो को अपना भवन है ।23 आंगनवाड़ी केन्द्रो का भवन निर्माणधीन है और 9 केंद्रो का अपना जमीन है 46 केंद्रो का जमीन तक नसीब नहीं हुआ है सीडीपीओ कार्यालय सौरबजार से 2007 में अलग हो के पतरघट प्रखंड में खोला गया था। पतरघट बाजार स्थित उत्तर ग्रामीण बैंक के बगल में किराये पर एक पक्के मकान में बाल विकास परियोजना का कार्यालय संचालित होता है । वर्तमान समय में लम्बे अरसे से सीडीपीओ का पद रिक्त है ।जिसे सीडीपीओ का प्रभार बीडीओ द्वारा संचालित किया जाता है । वहीं लिपिक, सांख्यकी सहायक एवं चतुर्थवग्रीर्य कर्मी का पद रिक्त पड़ा हैं । महिला पर्यवेक्षिका के सृजित चार पदों में तीन पर्यवेक्षिका कार्यत है ।भवन की कमी और कार्यालय कर्मियो के कमी से विभागीय काम निपटाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं ।





Recent Comments